कम्बल व खिचड़ी वितरण कर समाजसेविका स्व. प्रेमा नेपाली को किया याद

0
54

झांसी। समाजसेविका स्व. प्रेमा नेपाली की याद में बुधवार को ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर जरूरतमंदों को कम्बल व सार्वजिनक खिचड़ी वितरण किया गया।

प्रारंभ में आचार्य पं. हरीओम पाठक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सपा नेता अरविन्द वशिष्ठ, संतराम पेंटर ने स्व. प्रेमा नेपाली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि समाजसेविका स्व. प्रेमा नेपाली समाज की हर वर्ग की महिलाओं की समस्याएं समाधान के लिये हमेशा प्रयासरत् रही। वह वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन से पीड़ित महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिये मार्ग दर्शन करती थी। झांसी की पहली महिला विधायक स्व. सूर्यमुखी शर्मा का उनका पर बड़ा स्नेह था। झांसी प्रवास के दौरान आजाद हिन्द फौज की सदस्या कैप्टन मानवती आर्या की उन्होंने आवभगत कर अपनी समाजसेवा का परिचय दिया था। सुभाष जयंती पर निकलने वाले जुलूस की वह मार्ग दर्शक रही।

इस मौके पर प्रकाश गुप्ता, सुदर्शन शिवहरे, आदित्य नारायण दुबे, अन्नु गुप्ता, राजेन्द्र पचैरी, सुदर्शन सोनी, हर नारायण आर्य, अक्षेन्द्र सोनी, मंयक सोनी, सच्चिदानंद सोनी, शशांक शेखर, अनंजय नेपाली आदि ने सैकड़ों राहगीरों को खिचड़ी वितरित की। अंत में वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली व मृत्युंजय नेपाली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इसके पूर्व नेताजी सुभाष सदन हींगन कटरा में आचार्य पंडित वीरेन्द्र शास्त्री ने गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। उनके साथ रितु शास्त्री, उषा चैरसिया, मीरा देवी, राजकुमारी, मुकेश शाक्या, हरनारायण आर्य साथ रहे। यज्ञ में नीलमधु, वंदना, अर्चना, स्वर्णिमा, अनुष्का, मृत्युंजय नेपाली ने सहयोग किया। यज्ञ समाप्ति पर शहर आर्य समाज के उप प्रधान मोहन नेपाली ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here