डीआरएम ने डीजल लोको शेड को ₹50,000 का ग्रुप कैश अवार्ड प्रदान किया

0
195

झांसी। 21 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा डीज़ल लोको शेड, झांसी का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने शेड में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) से चर्चा की तथा लोकोमोटिव की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शेड के लैब सेक्शन, टेस्ट रूम सेक्शन, एयर ब्रेक सेक्शन एवं कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं रख-रखाव की समीक्षा की गई। डीज़ल लोको शेड, झांसी द्वारा गुणवत्ता, स्वच्छता एवं स्क्रैप डिस्पोज़ल के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने शेड को ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) का ग्रुप कैश अवार्ड प्रदान किया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) /झांसी एवं मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) /झांसी को डीज़ल लोको शेड में तकनीकी उन्नयन (Technical Upgradation) के क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शेड के कर्मचारियों को इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया तथा शेड में सुरक्षा के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here