राज्य महिला आयोग की सदस्य मिली पीड़ित परिवार से एरच में

झांसी। जनपद के एरच कस्बे में छेड़छाड़ से तंग आकर कक्षा 11 वीं की छात्रा द्वारा की गई खुदकुशी मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया से घटना के संज्ञान में आने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार व विवेचना अधिकारी आदि से मिल कर जानकारी हासिल की साथ ही थाना अध्यक्ष एरच को सख्त हिदायत दी इस तरीके की घटना की पुनरावृत्ति पूरे कस्बे में ना होने पाए तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता सुरक्षा प्रदान की जाए।

राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल ने बताया कि छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने वाली लड़की के पिता एवं अन्य परिजनों का कहना है कि 1 नवंबर और 6 नवंबर को पड़ोस में रहने वाला उन्हीं की जाति के लड़के ने छेड़छाड़ की। इसी बात से नाराज होकर लड़की ने यह घातक कदम उठाया। जैसा कि परिवार के लोगों एवं लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने समाज एवं लोक लाज के भय से उक्त घटना का पुलिस को नहीं बताया था। लड़की ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हैं लड़की की मृत्यु हो गई। पुलिस को जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला पुलिस तुरंत ही झांसी मेडिकल कॉलेज में जहां कि उक्त बच्ची का पोस्टमार्टम होने जा रहा था वहां पहुंची और पिता से और परिवार जन से पूरी जानकारी हासिल की। कल दाह संस्कार हो जाने के बाद में परिवार जन की तहरीर पर पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और उन व्यक्तियों को जिन्होंने इस घटना जो कि परिवार के द्वारा नामजद कराए गए थे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें लड़का और लड़के का पिता दोनों शामिल हैैं। इसके साथ ही जायसवाल ने थाना एरच का निरीक्षण किया व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर थाने में उपस्थिति रजिस्टर को जांचा एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत उनकी प्रगति कार्य को पूरी तरीके से जानकारी प्राप्त की। महिला कर्मियों की थाना एरच में उपस्थिति संख्या एवं कुल पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों को देखा तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत थाने में क्या व्यवस्थाएं हैं उसके तहत जानकारी प्राप्त की साथ ही थाना अध्यक्ष एरच को सख्त हिदायत दी इस तरीके की घटना की पुनरावृत्ति पूरे कस्बे में ना होने पाए तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि जिन व्यक्तियों का नाम दर्ज है वह पड़ोस में रहते हैं और रसूखदार व्यक्ति हैं। महिला पुलिस कर्मियों को जिस जगह छात्राओं का ज्यादा आवागमन होता है बाजारों में ट्यूशन पर कोचिंग स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में वहां रहने के आदेश करें ऐसा जायसवाल द्वारा थानाध्यक्ष को हिदायत दी गई।