#Jhansi पुलिस मुठभेड़ में दबोचे तीन शातिरों से मिला चोरी का लाखों का माल

0
48

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों की धरपकड़ में लगी मऊरानीपुर थाना पुलिस की शातिर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक लाख से अधिक की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात ओर तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।

गौरतलब है कि 21 जनवरी को शातिर बदमाशों ने रानीपुर के देवरी मोहल्ला में लालता प्रसाद के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की तलाश में देर रात मऊरानीपुर थाना पुलिस काल भैरव मंदिर के पास जंगलों में कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए तीनों ने अपने नाम लुहार गांव निवासी अरुण कुमार, ऋतिक ढीमर, विवेक कुमार बताये। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.26 लाख रुपए, सोने चांदी के जेवरात, तमंचा कारतूस बरामद कर लिए।

पूछताछ में तीनों शातिरों ने 21 जनवरी को लालता प्रसाद के घर हुई चोरी की घटना का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि यह बरामद नकदी और जेवरात उन्हीं के घर से चोरी किए थे। पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here