झाँसी मंडल डिजिटाइजेशन की ओर अग्रसर 

झांसी। उमरे का झांसी मंडल लगातार मंडल रेल प्रबन्धक संदीप माथुर के मार्गदर्शन में डिजिटाइजेशन की ओर निरंतर अग्रणी है I इसी क्रम में कार्मिक विभाग डिजिटाइजेशन की ओर लगातार कार्य कर रहा है I कार्मिक विभाग झाँसी मंडल  द्वारा रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सभी कर्मचारियों का पूर्ण सर्विस रिकॉर्ड HRMS पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को सुविधा पास पीटीओं भी HRMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किये जा रहे है I जिससे मंडल के सभी कर्मचारी अब आईआरसीटीसी से ऑनलाइन आरक्षण भी करवा सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से अब रेलवे कर्मचारी को भी रेलवे पास व पीटीओ पर आरक्षण सुविधा का लाभ घर बैठे मिल रहा है I अब उन्हें आरक्षण कराने हेतु स्टेशन या बुकिंग खिड़की पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी I

इस पोर्टल पर कार्य करने हेतु कार्मिक एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है I इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को पोर्टल पर आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर- 9794825807 जारी किया गया है I जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का फोन पर ही निदान किया जा सकता है। उत्तर मध्य रेलवेझाँसी मंडल द्वारा डिजिटाइजेशन में एक कदम आगे बढ़ते हुए अब कार्यालय आदेश भी HRMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सर्कुलेट किये किये जा रहे है। मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता तथा उनकी टीम द्वारा किये गए सराहनीय प्रयासों हेतु कार्मिक विभाग को पुरूस्कृत किया गया ।