झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारणी के आहवाहन पर समस्त भारतीय रेल के 68 मंडलो में 25 नवंबर को मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सामने दोपहर 12 से 2 बजे के मध्य ,स्टेशन मास्टर्स संवर्ग की विभीन्न मांगों विशेष कर वर्तमान में जारी रेलवे बोर्ड के पत्रांक RBE 83/2020 दिनाँक 29 -09-2020 के अनुसार बेसिक पे 43600 के ऊपर वाले सभी कर्मचारियों का रात्रि ड्यूटी भत्ता को बंद कर दिया गया है और झांसी मंडल में भी अक्टूबर माह से इसका भुगतान रोक दिया गया है के विरोध में एवम इसके अतिरिक्त रेलों के निजीकरण, को रोकने, ओपन लाइन स्टाफ को 50 लाख बीमा कवर प्रदान करने,संरक्षा / तनाव भत्ता देने, अमानवीय ई आई रोस्टर के उन्मूलन हेतु एक शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

झांसी मंडल में भी 25 नवंबर को 12 बजे से 2 बजे के मध्य बिना किसी प्रकार के रेल संचालन को बाधा पहुंचाए, कोविड -19 प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करते हुए शांति पूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के उपरांत मंडल रेल प्रबन्धक को ज्ञापन भी दिया जाएगा इस कार्यक्रम में आइस्मा मंडल कार्यकारणी के आहवाहन पर ग्वालियर ,मुरैना, डबरा, झांसी, मउरानीपुर ,बाँदा ,उरई ,बबीना ललितपुर ,छतरपुर सहित समस्त 10 शाखाओं के द्वारा भाग लिया जाएगा। इस विरोध प्रर्दशन को अन्य मान्यता प्राप्त संगठन एवं एसोसिएशन का नैतिक समर्थन प्राप्त होगा। यह जानकारी अजय दुबे मंडल सचिव आइस्मा झांसी ने दी है।