आबकारी विभाग की कार्यवाही, 50.60 लीटर कच्ची शराब बरामद

0
26

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शहर में अष्टखम्बा मंदिर लक्ष्मी तालाब, नारायण बाग के पास, बड़ागांव गेट बाहर, पिछोर, ग्राम सरसेंडा व डेरा बिजना में दबिश दी गई।

उक्त दबिश के दौरान 50.60 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर 01 अभियुक्ता को जेल भेजा गया। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व थाना पुलिस कोतवाली एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी तथा जनपद व प्रवर्तन का आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से PoS मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here