“जीवन प्रवास” पोर्टल छात्रों को आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाएगा

0
30

आर्मी स्कूल में ‘जीवन प्रवास लाइफ मेंटरिंग पोर्टल’ पर ज्ञान वर्धक कार्यक्रम 

झांसी। आर्मी पब्लिक स्कूल झांसी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ‘जीवन प्रवास लाइफ मेंटरिंग पोर्टल’ द्वारा WTSI में कार्यक्रम आयोजित किया l

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी पंजवानी तथा उप प्रधानाचार्य नौशाद खान ने मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुनील यादव कमांडर 614 इंडिपेंडेंस मैकेनाइज्ड ए डी ब्रिगेड व अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर संजीत बक्शी तथा मेघा पुरी का स्वागत किया l कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया l तत्पश्चात छात्रों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की l

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीवन प्रवास पोर्टल विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन देगा, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाएगा। इससे पूर्व विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रुचियों, क्षमताओं एवं करियर मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में छात्रों का साइकोमेट्रिक टेस्ट कराया गया। यह परीक्षण जीवन प्रवास लाइफ मेंटरिंग पोर्टल के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों की मानसिक प्रवृत्तियों, कौशल एवं संभावनाओं को समझना था। इस प्रकार के परीक्षण और मेंटरिंग कार्यक्रम छात्रों को स्वयं को बेहतर ढंग से पहचानने तथा भविष्य की सही दिशा चुनने में सहायक सिद्ध होते हैं। यह एक संवादात्मक सत्र था जिसमें छात्रों ने सक्रियता से भाग लिया l

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सराहनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here