झांसी। श्री गहोई वैश्य पंचायत द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह महायज्ञ के तत्वावधान में श्री गहोई वैश्य पंचायत के समस्त सदस्यों की बैठक रामप्रकाश नाछौला की अध्यक्षता में सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें सामूहिक विवाह महायज्ञ की समस्त तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई एवं सभी को अपने-अपने दायित्व सौंपे गये।
सामूहिक विवाह अध्यक्ष कमलेश सेठ रज्जू ने बताया कि विवाह महायज्ञ में 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे जिनकी समस्त वैवाहिक सामग्री पंचायत की ओर से प्रदान की जाएगी। विशाल गुप्ता ने बताया कि विवाह महायज्ञ में एक्टिवा स्कूटर, एलईडी, वाशिंग मशीन, पंलग, फ्रिज, अलमारी, सिलाई मशीन, मिक्सी, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल, आदि 75 तरह के उपहार प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में संरक्षक प्रकाश चंद्र नौगरैया, हरिओम सेठ रानीपुर, राधेश्याम नीखरा, रमेश सेठ, राजेंद्र नगरिया ,बृजेश बड़ौनिया, राजेंद्र गेडा (रद्दी वाले), अमित सेठ सर जी, संजीव सोनी, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश विश्वरी, संजय डोंगरे, केदारनाथ पहाड़िया, डॉ संदीप सरावगी, प्रदीप नगरिया, अरुण सेठ, ओमप्रकाश खांगट, अशोक बरसैंयां, राकेश रावत, जे.पी. कटारे, भरत सेठ, अलू गंधी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अनिल पटवारी ने एवं आभार व्यक्त नरेश गुप्ता (राजू रक्सा) तथा महामंत्री नितिन सरावगी ने व्यक्त किया।














