#Jhansi रेल कर्मियों के गंभीर दिव्यांग बच्चों को #इलेक्ट्रानिक #व्हील चेयर मिलेंगी 

0
56

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों के गंभीर दिव्यांग /कॉनिकल डिसीज (चलने फिरने में असमर्थ) बच्चों  को इलेक्ट्रानिक व्हील चेयर प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में 7 अगस्त 25 को मंडल कर्मचारी हित निधि समिति झांसी की बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए अशोक कुमार सहायक कार्मिक अधिकारी/सचिव कर्मचारी हित निधि, समिति उत्तर मध्य रेल झांसी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि रेल कर्मचारियों के वह बच्चे जो कॉनिकल डिसीज से पीडित है, जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हैं उन्हे कर्मचारी हित निधि से इलेक्ट्रानिक व्हील चेयर प्रदान की जाना है।

पत्र में इलेक्ट्रानिक व्हील चेयर प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बताया गया है कि जो बच्चे गंभीर रूप से चलने फिरने में असमर्थ उनकी दिव्यांगता का आंकलन चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाएगा। बच्चों के दिव्यांगता का प्रतिशत्त 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो ।

सर्व संबंधित को निर्धारित प्रोफार्मा दो प्रतियों में भरकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र (UDID) के साथ रेलवे चिकित्सक से अग्रेषित कराने के उपरांत 05 फरवरी 2026 तक कार्मिक शाखा के कल्याण अनुभाग में जमा करा सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। अंतिम तिथि तक प्राप्त हुए आवेदनों की जांच के उपरात कमेटी द्वारा निर्णय लिया जायेगा।

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति आवश्यक रूप से सलग्न करें।

1 रेलवे पहचान पत्र, 2 बच्चे का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, (D) 3 आधार कार्ड, 4. बच्चे का उम्मीद कार्ड, 5. परिवार घोषणा पत्र। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here