कटेरा के जंगल में हत्या कर शव जलाने का प्रयास

झांसी। जनपद के कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कचनेव में तालपुरा के मध्य जंगल में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला कौन थी व उसकी निर्मम हत्या कर साक्ष्य छुपाने की पहेली को सुलझाने का पुलिस प्रयास कर रही है।

दरअसल, गुरुवार की सुबह थाना कटेरा क्षेत्र के ग्राम कचनेव में तालपुरा के जंगल में चौकीदार ने महिला का अधजला शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। महिला के अधजले शव के पास लोहे का बम्पर पड़ा था और महिला के सर पर गांव भी था। इससे संभावना है कि हत्यारों ने महिला के सिर पर लोहे की छड़ से बार कर मारा और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच करने में जुटी है।

मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनीष चंद सोनकर ने बताया कि जंगल मे मिला महिला का शव को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। प्रथम दृश्या यह प्रतीत होता है कि महिला की हत्या करने के बाद जला कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। महिला की उम्र लगभग 36 वर्ष है।