दीपक शिवहरे अध्यक्ष, आसिफ बने महामंत्री
झांसी। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की महानगर युवा इकाई का गठन किया गया है। इसमें युवा व्यापार मंडल महानगर झांसी के अध्यक्ष पद पर दीपक शिवहरे, महामंत्री पद पर आसिफ खान ,कोषाध्यक्ष पद पर आनंद गेड़ा, उपाध्यक्ष तरुण प्रकाश, मोहम्मद जीशान, मंत्री पद पर जितेंद्र कुमार अहिरवार, मनजीत सिंह, पारस साहू आदि के मनोनयन की घोषणा  झांसी व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू द्वारा संयोजक राघव वर्मा के संयोजन में संरक्षक प्रभु दयाल साहू ,चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, संजय अग्रवाल, प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, नरेश गुप्ता राजू रक्सा, जगदीश बजाज, महेंद्र साहू, भगवती प्रसाद साहू, पियूष रावत, सुजीत अग्रवाल आदि की गरिमामय उपस्थिति में की गई। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष शिवाली अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंजलि दत्ता, सीपरी व्यापार महासमिति के संयोजक संजय चड्ढा ,सुरेश मनकानी, संजय गुप्ता ,दीपक साहू अनीता विश्वकर्मा, तारा केसवानी ,मधु पासी, अंजलि त्रिपाठी, मनीष साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नीरज स्वामी व आभार कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने व्यक्त किया