मंच का अभ्यास वर्ग मई में झांसी में होगा – राजेश पाण्डेय

झांसी। हिंदू जागरण मंच झांसी में बर्चस्व के लिए असली-नकली को लेकर पदाधिकारियों में मचा घमासान समाप्त हो गया है। प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय के दो दिवसीय प्रवास से घमासान तो थमा ही मंच के पदाधिकारियों को एकजुट कर गया।
रविवार को बेतवा भवन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री ने बताया कि कुछ समय से हिंदू जागरण मंच की जिला इकाई में चल रहे गतिरोध को लेकर प्रांतीय समिति द्वारा कुछ निर्णय लिए हैं इसके अनुसार हिंदू जागरण मंच के बैनर तले गतिविधि करने के पूर्व जिला और प्रांतीय स्तर पर अनुमति लेने की आवश्यकता है। वर्तमान में जो पदाधिकारी हैं यथावत् बने रहेंगे, आगे से कोई भी पदाधिकारी संगठन की नियमावली के विपरीत काम करता पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध संगठनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने दावा किया कि पदाधिकारियों में कोई विवाद नहीं बचा है। सभी मिलकर संगठन के विस्तार व मंच के सिद्धांतों हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विस्तार के लिए आवश्यक है सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित रहे, संगठन का उद्देश्य सामूहिक रूप से विकास करना है ना कि व्यक्तिगत रूप से। उन्होंने बताया कि मंच का अभ्यास वर्ग मी माह में झांसी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वार्ता के पश्चात पुष्पेन्द्र राजा बुन्देला को पदोन्नत करते हुए झांसी मण्डल का कार्यकारी विभाग अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर विभाग के महामंत्री विनोद अवस्थी, जिला अध्यक्ष राजेश नायक, जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया, महानगर अध्यक्ष किशोर तिवारी, महानगर महामंत्री जयदीप खरे, महानगर मंत्री मनोज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विवेक अरोरा, नगर मंत्री अशोक पासी, मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल कौंतू, युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष पुरूकेश अमरया, रवि खटीक, कार्तिकेय पचौरी, संजीव तोमर, आकाश तोमर, शिवम ठाकुर, अनुज तिवारी, महेन्द्र खटीक, विनय सोनकर, आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जयदीप खरे ने किया। अंत में विभाग अध्यक्ष आचार्य अविनाश ने आभार व्यक्त किया।