झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के निर्देशानुसार सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आव्हान पर एक दिवसीय हडताल के समर्थन में झांसी मंडल के संघ के विभिन्न डिपो लोको पायलट एवं गार्ड लाॅबी, झांसी यार्ड, विद्युत लोको शेड एवं डीजल शेड, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय , कारखाना, भंडार डिपो, टी आर डी डिपो, आई ओ एच शेड, कैरिज एंड वैगन डिपो, टिकट चैकिंग लाॅबी पर मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया|
विभिन्न स्थानों पर किए गए प्रदर्शन का नेतृत्व अनिल कुमार शर्मा (बंटू), नीरज दुबे, के.एस.शुक्ला, संजीवन राय, महेंद्र सेन, एस. के.सिंह, राजेश त्रिपाठी, अरुन झा, के.के.त्रिपाठी, सुधीर सक्सेना, प्रेमचंद मीना ने किया|प्रदर्शन का निर्देशन मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल मंत्री भानुप्रताप सिंह चंदेल ने और आभार विवेक चढ्ढा एवं मो.उमर खान ने व्यक्त किया|