मंडलीय परिषद की सभा में श्रमिकों में जातीय व क्षेत्रीय भेदभाव दूर करने पर जोर

झांसी। एन सी आर ई एस झांसी की मंडलीय परिषद सभा का आयोजन संघ के मंडल कार्यालय पर किया गया। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने आह्वान किया कि यूनियन के मान्यता के चुनाव में हम भारतीय रेल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार की नीतियों से श्रमिकों के लिए बनाए जाने वाले श्रम कानूनों के माध्यम से शोषण के रास्ते बनाए जा रहे हैं और यदि यूनियन सशक्त नहीं होगी तो सरकार निरंकुश होकर कार्य करेगी और मजदूरों का जीवन गुलामों की तरह हो जाएगा| इस दौरान मंडल मंत्री भानुप्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि हम कर्मचारियों की केवल एक ही पहचान है और वह है श्रमिक की| हमें जातीय और क्षेत्रीय भेदभाव खत्म करना है | मंडल उपाध्यक्ष बी.के सिंह ने कहा कि महामंत्री आर पी सिंह द्वारा झांसी मंडल को जो नयी टीम दी गयी है उसका प्रभाव पूरे मंडल के साथ साथ आस पास के आगरा और प्रयागराज मंडल पर भी दिखाई दे रहा है| मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने का आव्हान किया| सहायक मंडल सचिव मो उमर खान ने कहा कि हमें सभी कर्मचारियों से प्रेमभाव से व्यवहार करके दिलों को जीतना होगा, चुनाव के परिणाम तो स्वत: ही संघ के पक्ष में होंगे| मुख्य वक्ताओं में संजीवन राय, नीरज दुबे, महेंद्र सेन, के.एस.शुक्ला, राजेश गुप्ता, अनिल शर्मा (बंटू), इंद्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, सत्यनारायण मिश्रा, एस. के.सिंह, सुधीर सक्सेना, प्रेमचंद मीना,के के त्रिपाठी ने श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए अपने विचार दिए| कार्यक्रम का संचालन संजीव नायक ने और आभार टी पी सिंह ने व्यक्त किया|