चोरी के माल के खरीददार कबाड़ियों सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
झांसी। आरपीएफ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पोस्ट एवं क्राइम विंग, झांसी की संयुक्त कार्रवाई में गति शक्ति स्टोर, झांसी से चोरित रेल सम्पत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, 25 दिसंबर 25 को रेलवे गति शक्ति स्टोर, झांसी से ओएचई कॉन्टैक्ट कॉपर वायर – लगभग 120 मीटर (कीमत ₹68,168/-), कैटेनरी कॉपर वायर – लगभग 120 मीटर (कीमत ₹1,06,718/-), लार्ज स्पैन कॉपर वायर 90 मीटर (कीमत ₹1,16,299/-) चोरी चला गया था। चोरी गए माल की कुल कीमत ₹2,91,185/- आंकी गई थी।
उक्त रेल सम्पत्ति चोरी होने की सूचना प्राप्त होने पर आरपीएफ स्टेशन पोस्ट ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज के दिशा-निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, झाँसी के पर्यवेक्षण में सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की गई। पूर्व में संलिप्त अपराधियों की गतिविधियों पर सर्विलांस रखते हुए सटीक सूचना एकत्र की गई।
आरपीएफ के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 26, 29 दिसंबर 25, 04 एवं 20 जनवरी 26 को कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को रंगे हाथ चुराई गई ओएचई कॉपर वायर सहित गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीन आरोपी रेल सम्पत्ति खरीदने वाले रिसीवर भी शामिल हैं। चोरी का माल थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत बीआईसी स्कूल के सामने प्राइमरी स्कूल के कक्षों से बरामद किया गया था। यहां चोरों द्वारा माल बेचा गया था।
फिलहाल आरपीएफ टीम ने चोरी गई सम्पूर्ण रेल सम्पत्ति की बरामदगी कर ली गई है, जिसकी कुल कीमत ₹2,91,185/- आंकी गई है। सभी13 आरोपियों को गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
निरीक्षक ओमप्रकाश, क्राइम विंग आरपीएफ, झाँसी,उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव, रे.सु.ब. पोस्ट वीजीएलजे, सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार, प्रधान आरक्षक तौसीफ खान, प्रधान आरक्षक उमेश कुमार, क्राइम विंग, झाँसी, कांस्टेबल हेमन्त कुमार, रे.सु.ब. पोस्ट वीजीएलजे, कांस्टेबल गुरमीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, क्राइम विंग, झाँसी शामिल रहे।














