। झांसी में हिंदू जागरण मंच कार्यालय पर संगठन के विस्तार पर आधारित बैठक में मंंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय ने संगठन की आवश्यकता और संगठन के विस्तार के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया। महानगर मंत्री जयदीप खरे ने सभी का एक दूसरे से परिचय करवाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेश पाण्डेय ने कहा समाज में अच्छे लोगों को ढूंढने की जगह लोगों में अच्छाईयां उजागर करना महत्वपूर्ण कार्य है। पारस पत्थर और लोहे का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह पारस पत्थर को सोने से स्पर्श करने पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन लोहे से स्पर्श किया जाए तो वह भी सोना बन जाता है इसी प्रकार हर संगठन की आवश्यकता है कि उसके पदाधिकारी पारस पत्थर का कार्य करें।

उन्होंने व्यक्ति और कार्य को सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा हर कार्य को उसके लिए उचित व्यक्ति को चुनना चाहिए और हर व्यक्ति को उसके अनुसार कार्य दिया जाना चाहिए। संगठन में कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए जिससे नए लोगों का आगमन निरंतर बना रहे, हर गलती से सीखने का प्रयास करना चाहिए और गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहिए। हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज, देश, धर्म और संस्कृति के हित में काम करना है हमें संगठन के चार आधार – लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक निर्माण और लोक व्यवस्था के आधार पर कार्य करना चाहिए। संगठन के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी सुविधा अनुसार ही संगठन में समय देना चाहिए इसके लिए अपने दैनिक कार्यों को नहीं रोकना चाहिए अन्यथा आप संगठन में अधिक समय तक कार्य नहीं कर पाएंगे।

राजेश पांडे ने सुषमा स्वराज का उदाहरण देते हुए बताया कि जब वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थी तब वामपंथी विचारधारा में शामिल थी अपने एक सहपाठी के साथ वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शरद पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और संघ की विचारधारा के बारे में जाना संघ की विचारधारा से सुषमा स्वराज इतना प्रभावित हुई कि वह आजीवन संघ में जुड़ी रहीं। संगठन के विस्तार के लिये सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर विस्तार अभियान चलाया जायेगा तत्पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश नायक, जिला महामंत्री अंचल अड़जरिया, महानगर महामंत्री जयदीप खरे, महानगर उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, महानगर अध्यक्ष युवा वाहिनी पुरकेष अमरया, महानगर मंत्री मनोज वर्मा, महानगर मंत्री श्रीराम नरवरिया, महानगर महामंत्री अशोक पासी, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी छोटू कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष विवेक अरोरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज साहू, मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा, कुनाल वर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।