डीजल / टीआरएस NCRES शाखा सचिव पर अभद्रता व दबाव बनाने का विरोध
झांसी। नार्थ सेंट्रल इम्प्लॉइज असोसिएशन के मंडल सचिव को हस्ताक्षर युक्त पत्र के माध्यम से शिकायत की गई है कि डीजल / टीआरएस NCRES शाखा सचिव के द्वारा डीजल लोको शेड में कर्मचारियों के कार्य करने के दौरान कार्य स्थल पर वीडियोग्राफी की जाती है। जब कर्मचारी इसका प्रयोजन पूछते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है एवं कहा जाता है कि जिसको शिकायत करना है, कर दीजिये।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शाखा सचिव की उक्त कार्यशैली शाखा सचिव पद के विपरीत व कर्मचारियों के हित में नही है। इनकी गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण NCRES यूनियन की छबि खराब की रही है जिससे डीजल के कर्मचारियों में NCRES के प्रति रोष व्याप्त हो रहा है। पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ताओं ने सदस्यता छोड़ने की चेतावनी दी है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि NCRES के द्वारा ऐसे व्यक्ति को शाखा सचिव बनाया गया है जो कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अपने व्यक्तिगत कार्य कराना चाहता है जो कि न्यायसंगत नही है। NCRES से अनुरोध किया गया है कि शाखा सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर किसी योग्य व्यक्ति को बैठाया जाए जिससे NCRES की छबि धूमिल न हो।














