– किसान गोष्ठी को सुशासन दिवस के रूप में किया गया आयोजन
झांसी। कृषि विभाग द्वारा बबीना विकास खण्ड परिसर बबीना में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस / सुशासन दिवस पर किसान गोष्ठी बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी के दौरान एल ई डी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की गई किसान गोष्ठी का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के द्वारा किसान सम्मान निधि अठारह करोड़ से अधिक की धनराशि नौ करोड़ किसानों के खातों में भेजी गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा बताया गया कि किसान हमारे अन्नदाता उनके हर सुख दुःख में प्रधानमंत्री हर सम्भव प्रयास कर रहे हैैं। देश के भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस को किसानों को एक नई दिशा की ओर सौगात समर्पित की है। प्रधानमंत्री ने झाँसी जनपद के दो लाख सैतीस हजार किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान की गई जिसमें बबीना के बाइस हजार नौ सौ पैतीस किसानों को लगभग चार करोड़ अठावन लाख की धनराशि सीधे किसानों के खातों में भेजी गई, उत्तर प्रदेश के किसानो के चैहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है। बबीना विधायक राजीव पारीछा ने कहा सभी किसानों के दुख दर्द के लिये वह हमेशा आगे आते हैं। हर समस्या पर हर किसान हमसे सीधे सम्पर्क कर सकते है।
गोष्ठी में महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से मिलने वाली राशि जो सीधे किसानो के पास जाती है। प्रधानमंत्री और किसानों के साथ सीधे लेन देन है इसमे विचौलियों का काम ध्वस्त हो गया है जिससे विपक्षी लोग बौखला गये हैं। भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं देख कर विपक्षी लोग हेरान हो गये हैं, ब्लॉक प्रमुख कल्यान सिंह, जिला महामंत्री जगत राजपूत, खण्ड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रभारी एस डी ओ कृषि प्रसार संजीव सिंह, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सोनी, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक जगत राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष पलविंदर सिंह, राकेश भोंडेले, राजीव लोधी, राजेन्द्र सिंह, गोपाल नारायण, मुलायम रजक, आत्माराम बलवीर सिंह, केशव राजपूत, विश्व हिन्दू महासंघ जिला महामंत्री दीपक त्रिपाठी, बलभद्र सिंह, कोमल प्रधान, समूह सखी सरोज साहू, शबनम खान, मीरा , मीना, मालती, मोहित आदि के साथ सैकड़ो किसानों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी का संचालन मिशन मैनेजर महेश रिछारिया द्वारा किया गया।











