– विरोध में एन एस यू आइ कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़े

झांसी ! कांग्रेस की किसान बचाओ गाय बचाओ पदयात्रा के संबंध में पत्रकार वार्ता करने से पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रभारी रोहित चौधरी , अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ को पुलिस व प्रशासन ने उनके ही घर में नजरबंद कर दिया। इस दौरान नेेताओं की पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेताओ ने इसे भाजपा की तानाशाही करार दिया और तमाम गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि ललितपुर में सोजना गांव में बनी गौशाला में जो गोवंश के साथ दुर्दशा हो रही है उसके विरोध और किसानों के समर्थन में यह पद यात्रा निकालने की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें रोक दिया गया !
कांग्रेसी नेताओं की नजरबंदी के विरोध में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप व अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम योगी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को टंकी से उतारा।