– सपा मुखिया अखिलेश के आव्हान पर गांव-गांव में किसान चौपाल आयोजित

झांसी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में “किसान चौपाल” का आयोजन किसान घेरा कार्यक्रम के तहत ग्राम मुरारी व राजापुर में पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों के बीच जाकर केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए काले कृषि कानून को किसान विरोधी बताया साथ ही सपा सरकार में किसानों के हितों में किए गए कार्यों व पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया।
किसान चौपाल को संबोधित करते हुए डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि के काले कानून को लेकर पूरे देश में किसान सड़कों पर आकर आंदोलन कर रहा है, इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहा है इसके बावजूद भी केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के ऊपर यह कानून जबरन थोपना चाहती है। यह सरकार की तानाशाही है और इस तानाशाही सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी शांत नहीं बैठेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
डॉ. यादव ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं और कानून के लागू होने के बाद किसान बर्बाद होने के साथ बड़े पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं को किसान बताकर सरकार के कृषि कानून का समर्थन करा कर देश के किसानों को गुमराह कर रही है कहा कि मोदी सरकार का यह ढोंग ज्यादा दिन चलने वाला नही है।
ग्राम मुरारी में कार्यक्रम के आयोजक पंडित सुमित चौबे, राजपूत वीरसिंह नरवरिया, सुमित यादव व ग्राम राजापुर में जगभान प्रधान, प्रेमनारायण व संग्राम बमेर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, हरदयाल फौजी, भवानी सिंह मिनी, भगवत सिंह राजपूत, संजीव यादव, अरविंद यादव खेलार, स्वामी शरण यादव, शशिकांत राजपूत, सपा यूथ के महानगर अध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह यादव, अनिरुद्ध नायक, सुमित महाराज, संग्राम सिंह यादव, रविंद्र यादव, कल्याण राजपूत, सुनील सेन, गोलू राजपूत, शिशुपाल यादव, भागवत यादव, गुलफाम कुरेशी, कैप्टन आरबी यादव, प्रमोद पहलवान, पवन सिंह, बाल्र्मीक रवि भारती, सोनी दद्दा, चंदन सिंह डुपकी, बालचंद्र, राजकुमार, राजू राजपूत, लक्ष्मण सिंह नन्ना, अतुल यादव, महेंद्र गणेशपुरा, राजेंद्र सिंह यादव आदि बड़ी संख्या में सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। चौपाल का संचालन संचालन पूर्व प्रधान राजपूत वीर सिंह नरवरिया ने किया। अंत में आभार संयुक्त रूप से सुमित महाराज व जगभान प्रधान ने व्यक्त किया।

वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व सभासद अमित कुशवाहा के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन भट्टा गांव सिंगर्रा क्षेत्र में किया गया। उक्त आयोजन में अलाव जलाकर बैठे किसानों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के कृषि कानून का जमकर विरोध किया व समाजवादी पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व प्रधान कृपाराम कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरदयाल सिंह कुशवाहा, मंगल सिंह कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, मनोज श्रीवास, रोहित रायकवार, कुणाल अहिरवार, अशोक कुशवाहा, राजू कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, पूर्व पार्षद प्रेम वाल्मीकि, मुकेश कुशवाहा, चतुर्भुज कुशवाहा, हरिराम कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, मोहम्मद फारुख शेख, कपूर सिंह यादव, कैलाश श्रीवास, कल्लू श्रीवास, कालीचरण कुशवाहा, हुकुम सिंह यादव, सूरज यादव, कमल सिंह यादव, राहुल श्रीवास, जितेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद फारुख शेख ने किया अंत में आभार पूर्व पार्षद प्रेम बाल्मीकि ने व्यक्त किया।