गौशाला में गाय तड़प तड़प कर दम तोड़ रही हैं :अरविंद वशिष्ठ

झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने हाउस अरेस्टिंग के कारण पद यात्रा के संबंध में वरिष्ठ कांग्रेसी जनों की बैठक में तय किया गया कि गाय हमारी माता है हम आज पद यात्रा की पूर्व दिवस पर गाय माता का पूजन करके कल की यात्रा के लिए आशीर्वाद लिया! इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने गाय माता का पूजन किया और कहा कि गाय हमारी माता है जिसको तड़प तड़प कर मरते हुए कोई नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर गौशाला में गाय तड़प तड़प कर दम तोड़ रही और गौ भक्तों का नाटक करने वाली सरकार मूक दर्शक बनी है! पद यात्रा की रूपरेखा बनाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा का संयोजन वरिष्ठ गांधीवादी नेता उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजेंद्र रेजा एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी करेंगे ! उन्होंने भारी संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर गौ सेवा गौ रक्षा एवं किसान के हितों की रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करने  अपील की। उक्त अवसर पर वरिष्ठ गांधीवादी नेता राजेंद्र रेजा, किश्वर जहां, भरत राय, शमशाद बेगम मुन्नी अहिरवार, शंभू सेन, राकेश त्रिपाठी बृजेंद्र राय,दुली चंद कुशवाहा,शिवम नायक, अनवर अली,जेके निर्मोही, भगवती शरण सोनी ,छोटे राजा जूदेव, प्रकाश परिहार, चंद्रपाल सिंह यादव, शमीमा बानो, दिलीप शाक्य, अयोध्या प्रसाद कुशवाहा, गौरव सोनी, सचिन श्रीवास, सिद्धार्थ गौतम, बद्री कोरी, विजय त्रिपाठी, फैसल हाशमी, अरमान खान, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद महमूद मंसूरी, हैदर अली मनीष रायकवार, आदि ने गाय पूजन में भाग लेकर गाय और किसान को बचाने का संकल्प लिया!