झांसी। झांसी वैगन मरम्मत कारखाना में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिन के अवसर पर इंजिनियर्स डे समारोह आरडी मौर्य मुख्य कारखाना प्रबंधक कारखाना झांसी व मुख्य कारखाना इंजीनियर प्रयागराज आरके जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में नवीन कोच कारखाना झांसी के मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अतुल कनौजिया ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम में इं विश्वेश्वरैया के कृतित्व पर इंजीनियर विनोद सरावगी ने विस्तार से प्रकाश डाला। स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में इंजीनियर रवि गुप्ता, इंजीनियर जितेंद्र उपाध्याय, इंजीनियर प्रवीण पांडे ,इंजीनियर आशीष शर्मा, इंजीनियर पुरुषोत्तम, इंजीनियर अशोक साहू, इंजीनियर केपी सिंह एवं इंजीनियर एनके जैन का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन इंजीनियर आफाक अहमद ने किया। इस कार्यक्रम में अगले इंजीनियर्स डे के पूर्व रिटायर होने वाले 13 वरिष्ठ इंजीनियरों को सम्मान पत्र देकर विदाई दी गई।