झांसी । फरार हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राजीव नगर वार्ड नं0- 10 से पार्षद पुष्पेन्द्र यादव निवासी- राजीव नगर ने बताया कि विगत 19 दिसंबर को पिता आजाद सिंह यादव की राजेन्द्र सिंह यादव एवं अन्य द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसका मुकदमा उसके भाई संजय यादव ने दर्ज करवाया था। अभियोग पंजीकृत होने के बाद से आज तक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार नही हो सके है।महज एक हत्यारोपी राजेन्द्र सिंह यादव को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ,शेष नामजद हत्या के आरोपी खुलेआम घूम कर धमका रहे है ।फरार योगेन्द्र यादव पुत्र महेन्द्र सिंह यादव, पिन्टू परिहार पुत्र अतर सिंह व एक अन्य अज्ञात को जल्द से जल्द गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुए बताया कि उसके छोटे भाई उत्तम यादव की हत्या में वर्ष 2013 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी एवं अभियुक्तगण राजेन्द्र सिंह एवं योगेन्द्र सिंह के विरूद्व भी प्रकरण उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अभी भी विचाराधीन है। इसी रंजिश के कारण राजेन्द्र सिंह ने गोली मारकर पिता आजाद सिंह यादव की नयागांव में हत्या की है एवं मुझे भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है अभियुक्त आर्थिक रूप से सम्पन्न,बाहुबली , आपराधिक इतिहास, राजनैतिक पहुंच वाले भू-माफिया है। उसके परिवार को अभियुक्तगणों के गिरफ्तार न होने से गम्भीर खतरा बना हुआ है।