#Jhansi डा लाल पैथलैब्स का शुभारंभ

0
56

झांसी। कचहरी चौराहा के निकट डा लाल पैथलैब्स का शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा ने कर शुभकामनाएं दीं। शुभारंभ उपरांत श्री शर्मा ने कहा कि महानगर के मुख्य चौराहे पर इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ से आमजन को घर बैठे रक्त आदि विविध जांच के लिए नमूना देकर विश्वसनीय परीक्षण कराने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

लैब संचालक अभिषेक चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरी कृष्ण चतुर्वेदी, शुभम चतुर्वेदी, शशांक त्रिपाठी ,प्रियंका त्रिपाठी , उर्मिला चतुर्वेदी, सचिन शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here