झांसी। रियल स्टेट और इंटीरियल की दुनिया को नई दिशा देने वाले “गौर इंटीरियर” शो रूम का रविवार को शुभारंभ एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह गौर ने किया आधुनिक इन्टीरियर व डिजाइनिंग की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
शहर में इलाईट चौराहा 48 चैंबर के निकट स्थित गौर इंटीरियर शोरूम में गृह उपयोगी व साज-सज्जा आदि के आधुनिक सामान आदि की उपलब्धता है। इस दौरान इंटीरियर शॉप के संचालक रवींद्र सिंह गौर राजा साहब सीनियर जर्नलिस्ट व उनके पुत्र संजय सिंह गौर, अखिल सिंह गौर ने बताया कि उनके यहां यूपीवीसी विंडोस एंड डोर्स, मॉड्यूलर किचन वुडन एंड स्टेनलेस स्टील, वार्डरोब्ड एंड vanity, वूडन फ्लोरिंग आदि कार्य किया जाता है।
गौरतलब है कि सीनियर जर्नलिस्ट रवींद्र सिंह गौर के पुत्र संजय सिंह गौर रियल स्टेट के कारोबार के साथ अब इंटीरियर्स के माध्यम से झांसी की जनता को सेवाएं देंगे। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, भाजपा नेता गोकुल दुबे, अरविन्द वशिष्ठ, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, वरिष्ठ पत्रकार शीतल तिवारी, रामकुमार साहू, रामकिशन अकेला, महेश पटेरिया, झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, राजेश चौरसिया, आलोक घोष, रवि साहू, दुर्गा शंकर दीक्षित, अरविंद भार्गव, मुकेश तिवारी, अमित साहू, आरके सेन, प्रवीण भार्गव सहित दर्जनों पत्रकार और नगर के गणमान्यों ने शुभकामनाएं दीं।














