15,29,000,00 रुपए का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया

झांसी। बुधवार को उत्तर मध्य रेल, झाँसी मंडल से 52 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त  हुए। वर्तमान में कोविड.19 की परिस्थितियों के कारण कार्यालय में सेवानिवृत्ति  समारोह आयोजित नहीं किया गया। सेवानिवृत्ति होने वाले संबंधित समस्त कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में बिना बुलाये हुये समस्त प्रपत्रों को तैयार कर अन्तिम भुगतान रू. 15,29,000,00/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से समय पर किया गया एवं पी.पी.ओ की प्रति सहित समस्त प्रपत्र संबंधित कल्याण निरीक्षकों के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

     रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश अनुसार 31दिसंबर को वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी के सभाकक्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह पर रेल मंत्री का संबोधन मंडल के सेवानिवृत्त सीमित कर्मचारियों को यूटयूब के माध्यम से दिखाया गया। उपस्थित कर्मचारियों का आभार मंडल कार्मिक अधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा प्रकट किया गया।