वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन व डीजल लोको शेड का निरीक्षण

झांसी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार द्वारा अपने दो दिवसीय दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन तथा डीजल लोको शेड का निरीक्षण किया गया | महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम  वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 1 के निकट  नवनिर्मित कंबाइंड क्रू लॉबी का उदघाटन किया | उन्होंने नवनिर्मित पूर्णतः वातानुकूलित  क्रू लॉबी में “चालक मित्र” तथा “यार्ड सिम्युलेटर” एप्प पर आधारित प्रेजेंटेशन को देखा तथा उपलब्ध लोको / सहायक लोको पायलट से साक्षात्कार किया | इस अवसर पर उन्होंने उपलब्ध स्टाफ को कर्तव्य परायणता के अंतर्गत संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ क्रू के ज्ञान की परख करते हुए कार्य से सम्बंधित उनकी समस्याएं को सुना तथा उनका उत्साह वर्धन किया |

क्रू लॉबी से आगे बढ़कर प्रमोद कुमार ने  स्टेशन से सम्बंधित नियोजित कार्यों (प्लांड वर्क्स) तथा स्वीकृत कार्य के  लेआउट प्लान का अवलोकन किया | उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जिसमें वाटर बूथ, खानपान स्टाल, वाटर बोतल क्रशिंग मशीन तथा यात्री प्रतीक्षालय प्रमुख रहे | यात्री प्रतीक्षालय में उन्होंने यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं से सम्बंधित फीड बेक भी प्राप्त किया | इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने स्टेशन से सीपरी ओवर ब्रिज तक बारीकी से रेल पटरियों, जॉइंट्स, पॉइंट्स आदि के परख की तथा SSP का निरीक्षण किया |

डीजल शेड में औक्सिलरी मोटर टेस्ट बेंच” का उदघाटन

स्टेशन के निरीक्षण उपरान्त जीएम ने डीजल लोको शेड में नव संस्थापित “औक्सिलरी मोटर टेस्ट बेंच” का उदघाटन किया तथा लोको शेड का विस्तृत निरीक्षण किया। डीजल लोको शेड को विद्युत लोको शेड में परिवर्तित करने से जुड़े पहलुओं पर आधारित प्रेजेंटेशन देखा तथा बेहतरी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए |

महाप्रबंधक ने उत्तर मध्य रेल की निर्माण शाखा और मंडल के अधिकारियों  के साथ मिशन “गति शक्ति” पर बैठक की । मिशन गति शक्ति से जुड़ी परियोजनाओं से सम्बंधित प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया तथा योजनाओं  पर विस्तृत चर्चा की एवं परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने बल दिया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) शरद मेहता, मुख्य विद्युत लोको इंजिनीयर हरिमोहन शर्मा, महाप्रबंधक के सचिव अजय सिंह सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |