झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जिला एवं नगर शाखा के तत्वाधान में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में सम्मान समारोह एवं व्यापारिक संगोष्ठी संपन्न हुई !

प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय पटवारी ने कहा है कि व्यापारी इस देश की रीड की हड्डी है व्यापारियों की सेवाओं और राजस्व से ही इस देश का विकास संभव हो पाया है व्यापारियों के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है। व्यापारी समाज की सेवाएं देश के लिए अनुकरणीय हैं। व्यापार मंडल हमेशा सेवा के साथ-साथ सामाजिक और रचनात्मक काम करते हुए देश को आगे बढ़ने का काम कर रहा है।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्शनी, महानगर अध्यक्ष माला मलहोत्रा, कैट जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया, संजना पटवारी, प्रेमलता सेन ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यापारी सेवा से विभिन्न पदाधिकारी रितु पांडे, अपर्णा द्विवेदी, सीमा शर्मा, संजय सराफ, कृष्णा राय, संजय गुप्ता, मयंक परमार्थी, प्रदीप गुप्ता, अंकुर वट्ठा, संजय गुप्ता चौधरी नफीस, राजकुमार बादलानी, शुभम गुप्ता श्रेय काव्या, धीरज राजपूत, रिंकू राय आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी एवं आभार महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने व्यक्त किया।