अनशन के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

झांसी। जे एफ आर ओ पी एस/एन एफ आई आर/एन सी आर ई एस के आव्हान पर एन पी एस रद्द कर पुरानी गारंटीकृत पेंशन बहाली की मांग को लेकर अनवरत जारी क्रमिक भूख हड़ताल के जोश को कोहरे व शीत लहर के प्रकोप भी ठण्डा नहीं कर पाया।

आंदोलन के क्रम में 08/09 जनवरी की मध्य रात्रि ( 00.00 बजे ) से कैरिज वैगन व वाणिज्य शाखा तथा लाईन शाखा झांसी के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की गई एवं इस भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढाते हुए कैरिज वैगन व वाणिज्य शाखा तथा लाईन शाखा झांसी ने दोपहर बारह बजे से रात्रि बारह बजे तक जारी रखा |
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल उपाध्यक्ष के एस शुक्ला, जिंसी मैथ्यू, सहायक मंडल सचिव मोहम्मद उमर खान, महेन्द्र सेन, आरती तमोरी सचिव (महिला विंग), राघवेंद्र तिवारी, शाखा पदाधिकारियों में विक्रम सिंह, मनोज सिंह बघेल, एस के सिंह, सुनील राय, अवधेश दुबे, जगदीश सेन्या, अविनाश शुक्ला, दीपक नामदेव, अभिषेक भटनागर, राकेश, जीतेश नौगरैय्या, रामचन्द्र यादव, रमन शर्मा, राजेन्द्र पाल, शहनवाज अहमद, उमंग सिंह राजावत, शुभम टिंकल सोलंकी, अमित शुक्ला, मानवेन्द्र सेंगर, सुजान सिंह, सतीश परिहार, राहुल कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, धीरज पटैरिया, नीरज वर्मा, कामता प्रसाद साहू, घनश्याम श्रीवास, दीपक सोलंकी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, विमलेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार, जे पी सिंह, महेश यादव, अनिल बुंदेली, मनोज सोनकिया, इंद्र विजय सिंह, अशोक प्रजापति, संजीव नायक, अविनाश, सुरेश मीना, सुनील सेंगर, जाहर सिंह यादव, राहुल शर्मा, सुबोध पस्तोर, विजय वर्मा, मनोज कुमार, मनीष कुमार सिंह, जितेन्द्र वर्मा, के के यादव के साथ भारी संख्या में कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए मांग का समर्थन किया।