झांसी। स्कूल में बच्चों की फीस जमा न करने पर पति पत्नी में हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि आवेश में आकर पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी दिनेश मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता है। उसके बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। प्राइवेट स्कूलों की बढ़ रही मनमानी फीस के चलते दिनेश समय से बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं कर पाया। इसको लेकर आज पत्नी सुधा से विवाद हो गया।   विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि आवेश में आकर पत्नी सुधा ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, सुधा को आग से जलते देख दिनेश ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। गंभीर अवस्था में झुलसे पति पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है।