99 वर्ष का पट्टा कर ठगने वाला फर्जी वक्फ बोर्ड का ईओ हत्थे चढ़ा 

0
42

जीआरपी द्वारा 01 लैपटॉप, 01 एन्ड्रॉयड फोन व जाली दस्तावेज बरामद

झांसी। थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा 1 ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया जो फर्जी वक्फ बोर्ड का ईओ बन कर तथा वक्फ बोर्ड की जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों को 99 साल के लिए पट्टा कर ठगता था। टीम ने उसके कब्जे से 01 लैपटॉप, 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व जाली दस्तावेज बरामद कर लिए।

पुलिस अधीक्षक रेलवे. झांसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झांसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा 26 जनवरी को रेलवे स्टेडियम के पीछे वाले रोड से थाना क्षेत्र नवाबाद जनपद झांसी से 01 शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त वक्फ बोर्ड का फर्जी ईओ बनकर तथा इण्टरनेट के माध्यम से वक्फ बोर्ड की जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों को प्रलोभन देकर वक्फ बोर्ड की जमीन को 99 साल के लिए लीज पर देने की धोखाधड़ी करता था। आरोपी के पास से 01 लैपटॉप, 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व जाली दस्तावेज बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मो शफीक वारसी पुत्र मो इशाक खान निवासी 42 DMK करेली GTB नगर प्रयागराज उ0प्र0 एवं हाल पता फ्लैट नं0 806 विंग A-1 ARV न्यू टाउन पिसौली पुणे महाराष्ट्र बताया गया है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 264/19 घारा 420/406 भा0द0वि0 थाना तालकटोरा जनपद दिल्ली में मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में प्र०नि० रावेन्द्र कुमार मिश्र, उ0नि0 अजय कुमार, हे0का0 वीर विक्रम, का0 सचिन द्विवेदी थाना जीआरपी झांसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here