BKD में प्रो. शेर सिंह कोठारी स्मृति वार्षिक खेल-समारोह का आरंभ

0
50

झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज, झाँसी में 27 जनवरी को पूर्व प्राचार्य प्रो. शेर सिंह कोठारी की पुण्य तिथि के अवसर पर तीन दिवसीय प्रो. शेर सिंह कोठारी स्मृति वार्षिक खेल-समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. शेर सिंह कोठारी के पुत्र वीरेन्द्र सिंह कोठारी, पुत्री मधुलिका सिंह कोठारी, पुत्रवधु रेखा कोठारी, प्राचार्य प्रो. एस.के.राय, पुरातन छात्र समिति के सचिव एड. विवेक कुमार वाजपेयी एवं सदस्य अनुराधा सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में प्रो. शेर सिंह कोठारी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रो कोठारी के कार्यकाल एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर स्थित क्रिकेट मैदान पर बुन्देलखण्ड कॉलेज शिक्षक वर्ग एवं गौरी फाउंडेशन के बीच 15-15 ओवर का मैत्री मैच हुआ, जिसमें टॉस जीतकर बुन्देलखण्ड कॉलेज की टीम ने पहले गेंदवाजी करते गौरी फाउंडेशन की टीम को 102 रन पर ऑलआट कर दिया। जिसमें अभिषेक तिवारी 23 रन, डॉ. चारू श्रीवास्तव 29 रन बनाये। गेंदवाजी करते डॉ. रहीस अली ने 4 विकेट तथा डॉ. ए.पी.एस. गौतम ने 3 विकेट लिए।

बी.के.डी. की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 07 विकेट से विजयी रही। जिसमें रहीस अली 48 रन, अंकित नायक ने 29 रन बनाये। मैन ऑॅफ द मैच डॉ. रहीस अली रहे। चैस प्रतियोगिता में आयुष केशरी प्रथम, ऋषी आनन्द द्वितीय, एवं एकता यादव तृतीय स्थान पर रही। शिक्षकों के मध्य डॉ. आदित्य सिंह प्रथम एवं डॉ. अरूण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

क्रिकेट का द्वितीय मैच यू.जी. बनाम पी.जी. के मध्य खेला गया। जिसमें पी0जी0 की टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 86 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए यू.जी. की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस अवसर पर प्रो. जितेन्द्र कुमार तिवारी, प्रो. नूतन अग्रवाल, प्रो. ज्योति वर्मा, प्रो. उमारतन यादव, प्रो. नवेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. डी.पी. गुप्ता, डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डॉ. आर.बी. मौर्य, डॉ. संतोष रानी, डॉ. शिल्पी शर्मा, डॉ. हिमानी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. पारूल सिंह, डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. रामानन्द जायसवाल आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एल.सी. साहू एवं आकाश दुबे ने किया। खेल सचिव डॉ. ए.पी.एस. गौतम एवं खेल प्रशिक्षक राहुल कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।

28 जनवरी 2026 को ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे से एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here