बुन्देलखण्ड राज्य की अलख : गांव गांव पांव पांव यात्रा का चौथा चरण 6 फरवरी से 

0
85

यात्रा शुभारंभ 6 फरवरी को खरेला में जनसभा से

ओरछा । पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग हेतु बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में राजा बुंदेला के नेतृत्व में गांव गांव पांव पांव यात्रा 12 अक्टूबर 24 तुवन मंदिर ललितपुर बुन्देलखण्ड से प्रारंभ होकर ललितपुर, झांसी, उरई जालौन एवं राठ, हमीरपुर जनपद के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से होकर गुजरी है।

पिछले मई माह 2025 में जनपद महोबा में भी यात्रा निकलनी थी मगर ऑपरेशन सिंदूर के समय देश में युद्ध जैसे हालात हो गए थे बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के लिए देश ही सबसे पहली प्राथमिकता है उसी कारण से “देश पहले राज्य बाद में है” को ध्यान में रखते हुए यात्रा को बीच में ही स्थगित कर दिया था। अतः अब 06 फरवरी 26 को खरेला से 11 फरवरी 26 तक महोबा नगर तक पद यात्रा निकलनी प्रस्तावित है उक्त पद यात्रा में दर्जनों संगठन एक साथ हैं।

यह यात्रा पिछले कार्यक्रम की तरह शान्ति पूर्ण रहेगी। इसका उद्देश्य गांव- गांव जनता को पृथक बुंदेलखंड के लाभ एवं हानि बताना है यात्रा का उद्देश्य सरकार विरोधी नहीं है।

यात्रा मार्ग – “खरेला” 5 फरवरी रात्रि विश्राम

यात्रा शुभारंभ 6 फरवरी
सुबह खरेला जनसभा, भ्रमण एवं बीच के गांव गांव कार्यक्रम चरखारी तक

6 फरवरी रात्रि विश्राम चरखारी
सुबह 7 फरवरी चरखारी रॉड शो एवं गांव गांव कार्यक्रम पनवाड़ी तक

7फरवरी रात्रि विश्राम पनवाड़ी
सुबह 8 फरवरी पनवाड़ी भ्रमण एवं गांव गांव कार्यक्रम कुलपहाड़ तक

8फरवरी रात्रि विश्राम कुलपहाड़
सुबह 9 फरवरी कुलपहाड़ भ्रमण एवं गांव गांव कार्यक्रम श्रीनगर तक

9 फरवरी रात्रि विश्राम श्रीनगर
सुबह 10 फरवरी श्रीनगर भ्रमण एवं गांव गांव कार्यक्रम महोबा तक

10 फरवरी रात्रि विश्राम महोबा

11 फरवरी वृहद रॉड शो महोबा एवं आल्हा चौक चौथे चरण की यात्रा विश्राम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here