झांसी। एनसीआर एम यू शाखा 2 झांसी का त्रिवार्षिक चुनावी अधिवेशन गत दिवस कॉ जॉन बेंजामिन मंडल कार्यालय झांसी में चुनाव अधिकारी कॉ अजय सिंह यादव, चुनाव परवेक्षक कॉ वी.एस. कंसाना व लालता प्रसाद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव अधिवेशन में 27 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए और उन सभी डेलीगेटों ने मिलकर शाखा पदाधिकारियों की सूची चुनाव अधिकारी को सौंपी जिसमें चुनाव अधिकारी अजय सिंह यादव द्वारा पदाधिकारी की सूची को सभी डेलीगेटों के सामने पढ़ कर सुनाया तथा उस सूची पर सभी ने अपनी सहमति दी। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष लालता प्रसाद साहू, सचिव सुनील पाल, कोषाध्यक्ष दीपक शिंदे, सयुंक सचिव लोकेश शुक्ला के साथ 12 पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।संचालन सुनील पाल ने किया। अंत में शाखा अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।