एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री आरपी सिंह का झांसी आगमन पर जोरदार स्वागत 

झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के महामंत्री व एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री आरपी सिंह के गुरुवार को झांसी आगमन पर रेलवे स्टेशन पर जोर-शोर से स्वागत किया गया |

इस दौरान संघ की बंगला संख्या सी -103 स्थित तीन शाखाओं (कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा, लाईन शाखा, लोको विद्युत शाखा झांसी) के नवीन कार्यालय का उद्घाटन महामंत्री के द्वारा किया गया | तत्पश्चात महामंत्री आरपी सिंह द्वारा सभी शाखाओं से मीटिंग करके व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की |
इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम, कार्यकारी महामंत्री अखिलेश राठौर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, टी पी सिंह, विवेक चढ्ढा, जिन्सी मैथ्यू, मोहम्मद उमर खान, महेंद्र सेन, आरती तमोरी, इंद्र विजय सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, कालूराम, योगेश, विक्रम सिंह, मनोज सिंह बघेल, एस के सिंह, सुनील राय, गजेन्द्र साहू, सुभाष चंद्र बोस, अश्वनी गोस्वामी, अनिल शर्मा (बंटू), प्रमोद कुमार, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |