झांसी। भले ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव में झांसी जिले की मऊरानीपुर सीट छोड़ कर झांसी सदर, बबीना, गरौठा विधानसभा सीटों पर वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा से मुकाबले के लिए अभी सिर्फ गरौठा व मऊरानीपुर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। झांसी व बबीना सीटों पर मंथन जारी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जनपद झांसी की दो विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है जिसमें 224 मऊरानीपुर विधानसभा से तिलक चंद अहिरवार, 225 गरौठा विधानसभा से दीप नारायण सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी मनोनीत किया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया।