झांसी। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण में जिला मल्लखम्ब एसोसिएशन की आम सभा में सर्वसम्मति से मनमोहन गेड़ा को अध्यक्ष व गजानन खानवलकर को सचिव एवं प्रमोद सिकोरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के शुरू में वर्तमान अध्यक्ष रामगोपाल निरंजन द्वारा जिला मल्लखम्ब एसोसिएशन की संपूर्ण प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई। निवर्तमान अध्यक्ष रामगोपाल निरंजन द्वारा मनमोहन गेड़ा को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव दिया जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश मल्लखम्ब एसोसिएशन के सचिव रामसिंह सिकोरिया ने आगामी कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए गजानन खानवलकर का नाम सचिव हेतु प्रस्तावित किया गया। जिस पर सभी ने ध्वनिमत से स्वीकार करते हुए मनोनयन की स्वीकृति प्रदान की गयी। कार्यक्रम में वर्तमान सचिव पवन कुमार ओझा एवं उत्तर प्रदेश मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निधन पर शोक व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सभा की गई।