झांसी। बाहर लक्षमी गेट स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर पर चल रही देवी भागवत कथा एवं महाकाली (दसमहाविद्या) विशेष नवग्रह महायज्ञ के प्रथम दिवस कथा व्यास पं तारा तेजस्व शर्मा ने भगवान गणेश, मां महाकाली मां तारा, महालक्ष्मी एवं माता सरस्वती का आवाहन कर महाकाली का पूजन अर्चन किया।कथा व्यास ने मंच पर पहुंचकर गुरुदेवा श्रीमती अनामिका मंजू शर्मा (साधिका) का गुरु पूजन किया तदुपरांत महाकाली मां तारा का महात्म बताया। इस मौके पर प्रधान पुजारी गोपाल त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी, पीयूष रावत ,अमित रावत, अक्षत त्रिवेदी, कल्पना, अनिल रायकवार, ऋषिका शर्मा, रामकुमार,नवीन ,कामता, राम सिंह गौतम शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।