विशेष साप्ताहिक (ट्रेन आन डिमांड) का संचालन

0
52

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष साप्ताहिक (ट्रेन औन डिमांड) का संचालन किया जा रहा है I

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09093 /09094 उधना – अयोध्या कैंट – उधना विशेष साप्ताहिक ट्रेन का सञ्चालन किया जा रहा है I गाड़ी संख्या 09093 उधना रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार दिनांक 13.02.26, 20.02.26, 27.02.26, 06.03.26, 13.03.26, 20.03.26 तथा 27.03.26 कुल 7 फेरे हेतु संचालित की जाएगी I

गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शनिवार दिनांक 14.02. 26, 21.02.26, 28.02.26, 07.03.26, 14.03.26, 21.03.26 तथा 28.03.26 कुल 7 फेरे हेतु संचालित की जाएगी I
इस गाड़ी में 02 एसी तृतीय श्रेणी कोच, 18 स्लीपर श्रेणी कोच, 02 सामान्य श्रेणी कोच, 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे I

गाड़ी संख्या 09093 उधना स्टेशन से 7:25 बजे प्रस्थान कर भरूच, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, बीना होते हुए झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अगले दिन 00:55 बजे पहुंचेगी यहां से 01:00 बजे प्रस्थान कर उरई रेलवे स्टेशन पर 02:15-02:17 बजे ठहराव लेते हुए कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए समय 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी I

गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से 14:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर होते हुए झांसी मंडल के उरई स्टेशन पर 22: 25 22:27 बजे ठहराव लेगी तदुपरांत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अगले दिन 00:45-00:50 बजे ठहराव लेकर बीना, मक्सी, रतलाम, वडोदरा, भरूच होते हुए उधना रेलवे स्टेशन पर समय 17:15 बजे पहुंचेगी I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here