झांसी। 18 फरवरी से 8 मार्च 21 तक उमरे के प्रयागराज जोन के तीनो मंडलों मे रेल कर्मियों के हितार्थ पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया गया। पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री भारत सरकार को नई दिल्ली भेजा जायेगा। इसमे केंद्रीय मुद्दे उठाये गए है जिसमे नाईट ड्यूटी अलाउंस बहाल करने, डीए किश्त को वापिस करने, निजीकरण व निगमिकरण के खिलाफ आदि मुद्दों को प्रधानता दी गयी है। शनिवार को झांसी मे केंद्रीय अध्यक्ष एस पी एस यादव ने झांसी मंडल कार्यालय पर आगरा के मंडल मंत्री का राहुल चौरसिया, झांसी के मंडल मंत्री का अरविंद राय,  उपाध्यक्ष का बी के उपाध्याय की मौजूदगी मे पोस्ट कार्ड अभियान का विमोचन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं में एके द्विवेदी, राजकुमार साहू, नहीम, विनोद यादव, अरविंद यादव, मनोज यादव, विवेक यादव, मनोहर सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।