आबकारी की कार्यवाही, 105 लीटर अवैध शराब बरामद

0
28

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी, झांसी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त, झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 29 जनवरी को फिल्टर चौराहा, भड़ऊ की पुलिया, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, सूती मिल, आई.टी.आई. कॉलेज के पीछे, ग्राम बूढ़ा व डेरा पनारी, खलीलपुरा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 105 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी एवं श्री नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से PoS मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here