1500 किग्रा लहन मौके पर नष्ट, दो गिरफ्तार
झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी, झांसी मृदुल चौधरी व उप आबकारी आयुक्त, झांसी प्रभार, झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी, झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी को आरा मशीन, भेल कॉलोनी, ग्राम मुरारी, बबीना व डेरा बैदौरा, चमरौआ, पनारी, झबरा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 385 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1500 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 2 अभियुक्ताओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व थाना पुलिस बबीना, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी एवं सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।
चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।














