सीआरएस द्वारा आमान परिवर्तित ब्रॉड गेज लाइन पर सबलगढ़-विजयपुर रोड हाल्ट स्टेशन रेलखंड का निरीक्षण

0
36

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में सुधार और रेल परिवहन को अधिक सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार किया जा रहा हैं। इसी क्रम में झांसी मंडल के सबलगढ़- बीरपुर नव निर्मित 27.4 किलोमीटर ब्रॉड गेज लाइन के निरीक्षण के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिक्षेत्र) श्री प्रणजीव सक्सेना दो दिवसीय दौरे पर झांसी मंडल आए हैंI

निरीक्षण के क्रम में, आज पहले दिन नव निर्मित सबलगढ़ स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने पैनल, बैटरी कक्ष, ओएफसी (OFC) कक्ष और रिले रूम सहित सभी नव-स्थापित उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ऑन-ड्यूटी स्टाफ से संवाद कर उनके तकनीकी ज्ञान और संरक्षा मानकों की समझ को परखा गया, साथ ही आयुक्त एवं उनकी टीम द्वारा संरक्षा प्रणाली पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सुरक्षा एवं संरक्षा सामग्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी गहनता से जाँच की गई।

तत्पश्चात, श्री सक्सेना ने मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ सबलगढ़-विजयपुर रोड हाल्ट स्टेशन के मध्य नव-निर्मित ब्रॉड गेज का मोटर ट्रॉली के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान सम्बंधित रेलखंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स, कर्व आदि सभी संस्थापनों और उनकी कार्य क्षमता का बारीकी से परीक्षण किया गया। इस लाइन के तैयार होने से क्षेत्र में ट्रेन के संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा रेल परिचालन सरल और सुगम रहेगा I

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के.गुप्ता समेत अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here