आर्थिक एवं औद्योगिक सर्वे हेतु मध्यप्रदेश चंदेरी हैंडलूम वर्क के लिए बीकेडी का दल रवाना 

0
73

झांसी। 30 जनवरी को बुंदेलखंड कॉलेज झांसी के अर्थशास्त्र विभाग के एम ए पूर्वार्द्ध के विद्यार्थियों के एक दल को आर्थिक एवं औद्योगिक सर्वे हेतु मध्यप्रदेश चंदेरी हैंडलूम वर्क के लिए प्राचार्य डॉ एस के राय द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विभाग के प्रभारी प्रो. उमारतन यादव, प्रो मंजरी दमेले, डॉ प्रशांत एवं रुवी कनौजिया के निर्देशन में मध्यप्रदेश चंदेरी हैंडलूम साड़ी की 24 यूनिटों की 240 इकाइयों में कच्चे धागे के आयात, धागे की कताई, विविंग, बुनाई , मार्केटिंग तक की सभी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया एवं विद्यार्थियों द्वारा बुनकरों एवं काश्तकारों से अपनी जिज्ञासा अनुसार प्रश्न किये एवं समाधान प्राप्त किये एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया ।

मध्यप्रदेश हैंडलूम वर्क चंदेरी के सहा. निदेशक के एवं गुप्ता, मुजीर मोटामल, तनवीर अहमद एवं ऐजाज अंसारी द्वारा सभी सभी 240 इकाइयों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here