#Jhansi 9 लाख रुपए कीमत के गांजा की खेप सहित तीन अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार 

0
57

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ लाख रुपए कीमत के गांजा की खेप को बरामद किया है।

देर रात कोतवाली पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में लगी थी तभी सूचना मिली कि बड़ागांव गेट बाहर बाबा का अटा के पास अशोक संफ्रांस सिटी तिराहे पर तीन संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस ने सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से एक ट्राली बैग बरामद किया।

बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर 58 किलो 340 ग्राम गांजा अलग अलग पैकेटों में रखा मिला। पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने बताता कि वह लोग ट्रेन से नागपुर से यह गांजा यहां बेचने के लिए झांसी लाए थे। लेकिन गांजा बिकने के पूर्व पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम मध्यप्रदेश जिला निवाड़ी ओरछा निवासी महेंद्र यादव, ओरछा के कृष्ण कॉलोनी निवासी अमित राय, मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर किला गेट निवासी आशीष श्रीवास्तव बताया।

पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत करीब नौ लाख रुपए बताई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 32 हजार 330 रुपए बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here