चलिए ना मेरे साथ… जब BJP विधायक ने रोक लिया कैनिबेट मंत्री स्वतंत्र देव का रास्ता
महोबा। उप्र के जिला महोबा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने रास्ता रोक लिया। इस दौरान दोनों में जबरदस्त नोंकझोंक हुई। इतना ही नहीं मंत्री व विधायक समर्थकों के साथ सुरक्षा कर्मी भी भिड़ गए।
यह विवाद महोबा में 100 ग्राम प्रधानों के साथ युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जताई थी नाराजगी। जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई रास्तों से ग्रामीणों की परेशानियों को लेकर किया विधायक ने विरोध। विधायक के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर कर कैबिनेट मंत्री का रोका रास्ता। इस दौरान सीओ सदर, कोतवाल से कार्यकर्ताओं, सुरक्षा कर्मियों तीखी झड़प हुई।
घटना के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –
रास्ता रोकना : महोबा दौरे पर आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अपनी गाड़ी लगाकर रोक दिया।
वजह : विधायक अपने क्षेत्र की कुछ समस्याओं और मांगों को लेकर मंत्री से नाराज थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरों के अनुसार, विधायक ने मंत्री से “चलिए ना मेरे साथ” कहते हुए अपने साथ चलने की जिद की।
विवाद की स्थिति: इस दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई, जिसे लेकर कुछ रिपोर्ट्स में “मंत्री को बंधक बनाने” जैसी शब्दावली का भी प्रयोग किया गया है।
यह मामला स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।













