झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज में तीन दिवसीय प्रो0 शेर सिंह कोठारी स्मृति वार्षिक खेल-समारोह के तीसरे व अन्तिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य, प्रो0 एस0के0 राय ने की। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी डॉ0 सुधाकर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि प्रो0 प्राचार्य टी0के0 शर्मा बी0बी0सी0 महाविद्यालय, झाँसी सम्मानित अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, देवेश कोरी, जिला अध्यक्ष भजपा एड0 सुधीर सिंह, प्रो0 शेर सिंह कोठारी के पुत्र श्री वीरेन्द्र सिंह कोठारी, पुत्री मधुलिका सिंह कोठारी, पुत्रवधु रेखा कोठारी रहे।
शुरूआत में खेल सचिव डॉ0 ए0पी0एस0 गौतम द्वारा खेल की वर्ष भर की आख्या प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में पुरूष बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टीम रैड विजय रही जिसके कप्तान हर्ष दीप, 1500 मीटर पुरूष फाइनल गौरव प्रथम, अकिंत द्वितीय पुरूष वर्ग 400 मीटर की रेस में गौरव प्रथम, राज यादव द्वितीय, तृतीय स्थान पर राजा अहिरवार रहें । डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान अमित, द्वितीय स्थान वैभव एवं तृतीय स्थान शिवराज यादव रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर सlधना प्रथम, द्वितीय राधिका रही। शिक्षक वर्ग में डिस्कस थ्रो प्रथम स्थान डॉ0 शिव प्रकाश त्रिपाठी प्रथम, द्वितीय स्थान राकेश यादव एवं तृतीय स्थान डॉ0 सुरेन्द्र नारायण रहे।
तीन दीवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में 20 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करके एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को पदक ट्रोफी देकर पुरस्कार वितरण किया गया।
इसी क्रम में महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य के लिए एन0सी0सी0 के 20 कैडिट, रोवर्स रेंजर के 10 कैडिस एवं 04 खिलाडी छात्रों को बुन्देलखण्ड महाविद्यालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी बुन्देलखण्ड महाविद्यालय सम्मान से सम्मानित किया गया। ओवर ऑल चैम्पियन शिप महिला वर्ग में साधना पुरूष वर्ग में संयुक्त रूप से गौरव एवं राज यादव को दिया गया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता को बुन्देखण्ड विश्वविद्यालय से आए निर्णायक मण्डल शिवम कुमार, पुनीत कुमार, मनोज कुमार, पुष्पेन्द्र एवं बैडमिंटन श्री नौशाद एवं शतरंज महिला रैफरि शशि यादव द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर प्रो0 उमारतन यादव, प्रो0 मंजरी दमेले, प्रो0 नवेन्द्र कुमार सिंह, प्रो0 अजीत सिंह, डॉ0 संतोष रानी, डॉ0 शिल्पी शर्मा, डॉ0 हिमानी, डॉ0 दीपा सिंह, डॉ0 पारूल सिंह, डॉ0 शिव प्रकाश त्रिपाठी, डॉ0 रामानन्द जायसवाल, डॉ0 रहीस अली, डॉ0 विवेक कुमार सिंह, डॉ0 विवेक कुमार, डॉ0 कमलेश सिंह, डॉ0 शिव कुमार यादव, डॉ0 अरूण कुमार, डॉ0 चंचल कुमारी, डॉ0 रणजीत सिंह यादव, डॉ0 सौरभ सिंह, डॉ0 रामनारायण, डॉ0 पवन कुमार, आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 एल0सी0 साहू, आकाश दुबे राजा राम श्रीवास्तव ने किया। खेल सचिव डॉ0 ए0पी0एस0 गौतम एवं खेल प्रशिक्षक राहुल कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।














