विधायक बबीना के प्रयास से राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की जन्मभूमि चिरगांव के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

0
31

झांसी। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा द्वारा पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार से किए गए अनुरोध के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की जन्मभूमि चिरगांव के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इसके तहत चिरगांव नगर की वह मुख्य सड़क, जो हाईवे के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ती है को ” राष्ट्रकवि दददा मैथिलीशरण गुप्त ” के नाम से किया गया है।
यह निर्णय न केवल चिरगांव की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को सम्मान देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रकवि के विचारों और कृतित्व से प्रेरणा लेने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश सरकार का चिरगांव की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया है। राष्ट्रकवि दद्दा मैथिलीशरण गुप्त का गौरव सदैव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here