झांसी। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन मंडल, अध्यक्ष अंचल अरजरिया, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी एवं युवा मंडल अध्यक्ष पुरूकेश अमरिया आदि सदस्यों द्वारा झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंगल का स्वागत व अभिनंदन किया। दरअसल, महापौर द्वारा वर्षों से चली आ रही बुंदेलखंड व्यापार मंडल की मांग कि नगर निगम की दुकानों के नाम परिवर्तित करना एवं मरम्मत का अधिकार व्यापारियों को देना थी। इस मांग को सदन की बैठक में महापौर रामतीर्थ सिंगल द्वारा स्वीकृत कराकर व्यापारियों की बरसों पुरानी मांग को मान लिया। अब व्यापारी बारिश के पानी से बचाव करते हुए अपनी दुकान की मरम्मत करा कर अपने माल की सुरक्षा कर सकते हैं। शीघ्र ही जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल महापौर के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा।